{"_id":"6192ae4ffc26db418a0e8c0c","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6641997196","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन और युवक का एक दूसरे को धमकाने का आडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन और युवक का एक दूसरे को धमकाने का आडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर के एक वार्ड में कचरे को उठवाने के बजाय आग लगवाने से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चेयरमैन ने धमकी दी। वहीं वार्ड 11 निवासी युवक ने भी चेयरमैन के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। युवक ने चेयरमैन द्वारा पीटे जाने की आशंका जता एसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शहर के मोहल्ला गौरी देवी नई बस्ती के वार्ड 11 निवासी धीरेंद्र निषाद ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इसमें चेयरमैन को निशाना बना वार्ड का कचरा उठाने के बजाय जलवाने से धुएं से मोहल्लावासियों के परेशान होने की बात लिखी थी। आरोप है कि पोस्ट देखने के बाद चेयरमैन ने धीरेंद्र को फोन पर गाली गलौज कर घर में घुुसकर मारने की धमकी दी। फोन पर दोनों के बीच हुए एक मिनट 57 सेंकेंड की बातचीत में विवाद बढ़ने पर दोनों ने एक दूसरे से जमकर गाली गलौज की। दोनों के बीच हुए विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धीरेंद्र ने बताया कि सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उधर, चेयरमैन कुलदीप निषाद का कहना है कि धीरेंद्र सपा का कार्यकर्ता हैं। कई बार उनके खिलाफ इसी तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल चुके हैं। कहा वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठाया जा रहा है। कचरा होने या जलाने की उनसे कभी शिकायत नहीं की। उधर, एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने कहा कि इस मामले की शिकायत उनके पास नहीं आई है।