{"_id":"618eb913dc0d8305530798bf","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp6636125109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर किशोर ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर किशोर ने जान दी
विज्ञापन
मौदहा में रेलवे लाइन पर घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व लगी मृतक के परिजनों की भीड़।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। परछा गांव के पास कानपुर-बांदा रेल लाइन पर किशोर ने ट्रेन के इंजन के आगे लेटकर खुदकुशी कर ली। उसने घटना से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है। साथ ही माता व भाइयों व परिजनों को परेशान न करने की बात है।
घटना के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अरतरा निवासी राकेश पाल (17) कस्बे से परछा जाने वाले सुनसान कच्चे रास्ते पर पहुंचा। आसपास खेतों में काम करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि किशोर ट्रेन की पटरी पर बैठकर कापी पर कुछ लिख रहा था। उसी के बाद बिना डिब्बों का खाली इंजन बांदा की ओर से आता हुआ दिखाई दिया है। उसी के बाद किशोर का कटा हुआ शरीर दो टुकड़ों में दिखाई दिया। सूचना रेलवे के चौकीदार व स्थानीय पुलिस को दी गई। थानेदार सत्यविजय सहयोगियों के साथ पहुंचे शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर अलग रखा। तलाशी लेने पर एक रसायन विज्ञान की कापी तथा मोबाइल एवं कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं।
पैंट की जेब से सुसाइड नोट भी निकला जिस पर लिखा था कि श्रीमान जी मेरे परिजनों को कोई कष्ट न होने पाए। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। सुसाइड नोट के बाद ही परिजनों को सूचित किया गया तो वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक का पिता लल्लू राम की मौत चुकी है। परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। यह तीन भाई थे। बड़े भाई अजय पाल ने बताया कि भाई अक्सर नशा कर लेता था वह इंटर तक पढ़ा है। उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और घर में कोई परेशानी नहीं थी। इतना बड़ा कदम भाई ने उठाया जिस पर वह कुछ कह नहीं पा रहे हैं।