{"_id":"618abfa87fc7006cc07003c2","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp663014173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदाई संस्थाओं के चयन को लेकर बैठक संपन्न हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदाई संस्थाओं के चयन को लेकर बैठक संपन्न हुई
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी व विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीष?
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण त्रिपाठी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में बुंदेलखंड विकास निधि जिलांश/राज्यांश से होने वाले निर्माण कार्यों के लिए कार्यदाई संस्थाओं के चयन के लिए बैठक की। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष की 18 परियोजनाओं में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सात, यूपीपीसीएल यूनिट 10 कानपुर की नौ तथा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट-13 बांदा की दो अपूर्ण हैं।
बैठक में एमएलसी रमेश मिश्रा के कुल 159 कार्यों में 102 कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपरेशन लि.यूनिट 10 कानपुर व 57 निर्माण कार्यों के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग का चयन हुआ। सदर विधायक युवराज सिंह के जरिए अनुमोदित 69 कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कोआपरेशन लि.यूनिट 10 कानपुर व 23 कार्यों के लिए कार्यदाई संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरशन यूनिट-13 बांदा को चयनित किया गया। राठ विधायक मनीषा अनुरागी के 92 कार्य कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग व चार कार्यों के लिए कार्यदाई संस्था उप्र सहकारी विधायन एवं शीतग्रह संघ लि.(पैक्फेड) को दिए गए। बैठक में सीडीओ केके वैश्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष के लिए शासन से जनपद को बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) में 2102.87 लाख धनराशि प्राप्त हुई है। इसमें 1502.10 लाख सामान्य मद एवं 600.87 लाख एससीपी मद के अंतर्गत है।
बुंदेलखंड विकास निधि जिलांश के तहत वर्ष 2020-21 में कुल 188 परियोजनाएं स्वीकृत हुई थीं, जिसमें 168 परियोजनाएं पूर्ण हो गईं हैं। 18 परियोजनाएं अपूर्ण हैं। अपूर्ण में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की सात, यूपीपीसीएल यूनिट 10 कानपुर की नौ तथा कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट-13 बांदा की दो परियोजना हैं। बैठक में सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, एमएल वर्मा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि एवं संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।