फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

सूने घर में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
हमीरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के भुजपुर गांव में मंगलवार की देर शाम महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के भाई ने ससुर व जेठानियों पर बहन की हत्या कर फांसी में लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भुजपुर गांव निवासी लल्लू ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। सभी अपने अपने परिवार के साथ अलग अलग रहते हैं। वह गांव के बाहर बने मंदिर में पुजारी के रूप में रहते हैं। बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा फूल प्रकाश धुरिया अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता है। छह माह से अहमदाबाद में है। उनकी पत्नी भागवती (30) अपने पुत्र प्रिंस (13) व पुत्री प्रांशी (12) के साथ रहती थी। बताया कि मौजूदा में नाती प्रिंस अपने मामा के यहां रह रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को बहू भागवती ने घर के अंदर दीवार में लगे खूंटे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पुत्री बाहर खेल रही थी। पुत्री ने अंदर जाकर देखा तो मां के फांसी पर लटके होने पर शोर मचाया। उन्होंने घटना की सूचना ललपुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के भाई मिहुंना निवासी देवनारायन ने आरोप लगाया कि ससुर लल्लू व दोनों जेठानियों पर बहन की हत्या कर फांसी में लटका दिया है। बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed