फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,complaint,hamirpur news

मुंशी पर जनेऊ तोड़ने और धमकाने का आरोप

Mon, 19 Jul 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
crime,complaint,hamirpur news
मौदहा। थाने के मुंशी पर जनेऊ तोड़ने और धमकाने का आरोप लगा सोमवार को अखिल ब्राह्मण एकता परिषद का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। जहां उन्होंने मामले की जांच करा मुंशी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष डा. रमाकांत शुक्ला ने सोमवार को एसपी एनके सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया बिवांर कस्बा निवासी आनंद कुमार को बीते रविवार की शाम स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। बताया पूछताछ के बाद वह अपने घर जाने लगे। तभी थाने के मुंशी रामनरेश ने गालीगलौज कर उन्हें बंद करने को धमकाया और कहा पहले अपना जनेऊ उतारकर यहां रखो। इसका उन्होंने विरोध किया। जिस पर मुंशी ने उनका जनेऊ तोड़ दिया। कहा यह ब्राह्मणों का अपमान है।
विज्ञापन

उन्होंने मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया आनंद कुमार के विरुद्ध थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। रविवार की शाम दरोगा ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद वह यहां से अपने घर चले गए। उन्होंने थाने के अंदर इस प्रकार की कोई घटना के होने से इनकार किया है। उधर मुंशी ने भी लगाए गए आरोपों को गलत ठहराया है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ मौदहा रविप्रकाश सिंह को सौपी है। सीओ ने बताया मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed