{"_id":"619fd2deb59c9c21f70ef9fc","slug":"crime-accident-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp666057648","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की डंपर की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की डंपर की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
अनूप कटियार की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर (भरुआसुमेरपुर)। सुमेरपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार तड़के कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर ने औरैया के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा नेता परिवार के साथ मारुति वैन से दमोह में गुरुजी के आश्रम में जा रहे थे। हादसे में वैन में सवार परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए, जबकि चालक डंपर लेकर भाग गया।
कानपुर देहात के सिकंदरा थानाक्षेत्र के करीम नगर निवासी अनूप कटियार (30) मारुति वैन से मप्र के दमोह के जबेरा स्थित आनंदधाम आश्रम में यज्ञ में शामिल होने जा रहे थे। अनूप से औरैया के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। उनके साथ पिता राम प्रताप, मां राजा बेटी, चाचा विनोद कुमार और चाची कल्पना भी थे। वैन अनूप चला रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे कानपुर-सागर हाईवे पर सुमेरपुर के फैक्टरी एरिया के पास अनूप ने वैन सड़क के किनारे रोक दी। लघुशंका के बाद वे दोबारा ड्राइविंग सीट पर बैठने जा रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। डंपर में फंसकर अनूप करीब 20 फीट तक घिसटते चले गए। परिजन घायल अनूप को पहले पीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां अनूप ने दम तोड़ दिया। इधर, हादसे के बाद डंपर लेकर चालक भाग गया। चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने बताया कि वैन सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
डेढ़ वर्ष की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
अनूप दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी छाया, इकलौती डेढ़ वर्षीय बेटी नित्या और छोटा भाई अनुज है। हादसे में बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजन की तहरीर पर हादसे के बाद भाग निकले डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
रामकृष्ण हॉस्पिटल का संचालन भी करते थे अनूप
अनूप कटियार सिकंदरा में रामकृष्ण नाम से निजी अस्पताल का संचालन भी करते थे। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं।