{"_id":"617598d95c45ee56f17c4832","slug":"crime-accident-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp660157495","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहाने गई चार वर्षीय बालिका की डूबकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहाने गई चार वर्षीय बालिका की डूबकर हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। करहिया गांव में रविवार दोपहर दुबे तालाब में चार साल की बालिका डूब गई। ग्रामीण उसे निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
करहिया गांव के दुबे तालाब के पास शरीफ खान का मकान है। रविवार सुबह करीब 11 बजे उनकी छोटी बेटी नाजबीन तालाब में उतर गई और डूब गई। पिता शरीफ ने बताया कि काफी देर बाद जब वह घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन शुरू की। घर के आसपास खोजने पर पता नहीं चला। इस पर वे लोग तालाब की ओर गए, जहां तालाब किनारे उसके कपड़े दिखाई दिए। इसके बाद तालाब में ग्रामीणों ने तलाश शुरू की।
कुछ देर में ही बेटी को पानी से खोज निकाला और आनन फानन उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। नाजबीन दो भाइयों के बीच वह इकलौती बहन थी।