फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,accident,fire,hamirpur news,hamirpur

मकान में लगी आग, वृद्ध महिला की जलकर मौत

Mon, 22 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
crime,accident,fire,hamirpur news,hamirpur
राठ में आग से जला घर दिखाते देवेंद्र - फोटो : HAMIRPUR
राठ (हमीरपुर)। नगर के मुगलपुरा मोहल्ले में मच्छर भगाने के लिए जलाई क्वाइल की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में सो रही वृद्धा की जलकर मौत हो गई। गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ला काजीपुरा पुलिया के पास रहने वाले देवेंद्र (13) ने बताया कि उनके माता पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बहन रितिका चाचा पप्पू के साथ दिल्ली में रहती है। वह दादी रामरति (80) के साथ रहता है। दोनों मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण करते थे। सोमवार रात देवेंद्र दूसरे कमरे में परिजनों के साथ टीवी देख रहा था, जबकि उनकी दादी रामरति अपने कमरे में सोने चलीं गईं। रात करीब 12 बजे मच्छर भगाने के लिए जलाई क्वाइल की चिंगारी से कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन

लपटें देख परिवार में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पास में रहने वाले सपा युवजनसभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव ने पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना दी। तत्काल पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। जब तक आग पर काबू पाया गया रामरति की जलकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जल गया। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed