{"_id":"61003fe08ebc3e093137f807","slug":"crime-accident-dead-hamirpur-hamirpur-news-knp6426607109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। दामाद के साथ बाइक से पुत्री की ससुराल जा रही वृद्धा की साड़ी का पल्लू पहिये में फंसने से महिला गिरकर घायल हो गईं। सीएचसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जरिया थानाक्षेत्र के करियारी गांव निवासी राकेश यादव ने बताया धनौरी गांव में उनकी ससुराल है। मंगलवार सुबह उनकी सास सुशीला देवी (70) बस से राठ गईं थीं। जहां से उन्होंने अपनी बेटी अनीता से मिलने की इच्छा जताई। राकेश ने बताया वह अपनी सास को बाइक पर बैठा कर गांव करियारी जा रहे थे। उरई मार्ग पर अमगांव मोड़ के पास सास की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिया में फंस गया।
जिस पर वह जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। हेलमेट न पहने होने से उनके सिर पर गंभीर चोट आईं। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति दिल्लीपत के नाम पर चार एकड़ कृषि भूमि है। पुत्र मुन्नालाल व चंद्रपाल उक्त जमीन पर खेती करते हैं।