फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crane driver scorched by hot lava at Rimjhim Steel Factory

Hamirpur News: रिमझिम इस्पात फैक्टरी में गर्म लावा से क्रेन चालक झुलसा

Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crane driver scorched by hot lava at Rimjhim Steel Factory
फोटो 22 एचएएमपी 25- सुमेरपुर में रिमझिम इस्पात में स्क्रैप में लगी आग को बुझाते। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। रिमझिम इस्पात फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह गर्म लावा की लपट से क्रेन चालक झुलस गया। उसे डॉक्टर ने कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रिमझिम इस्पात फैक्टरी में सुबह करीब पौने बारह बजे स्क्रैप गलाते समय भट्ठी अचानक लीक हो गई। देखते ही देखते गरम लावा जमीन में बहने लगा। इसी बीच क्रेन लेकर निकले इमिलिया बाड़ा निवासी चालक रामकिशोर प्रजापति (57) उसकी लपट की चपेट में आकर झुलस गए। आसपास पड़े स्क्रैप में भी आग लग गई। चालक तत्काल फैक्टरी के क्लीनिक में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद सदर अस्पताल ले जाया गया। हाईवे पर जाम होने के कारण जिला अस्पताल पहुंचने में देर हुई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही कानपुर रेफर कर दिया। स्क्रैप को पानी से बुझाया गया। सीओ फायर रेहान, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने घटना स्थल का जायजा लिया। निदेशक संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति गरम लैडर की लौ (लपट) की चपेट में आकर झुलस गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्रेन चालक घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।

फोटो 22 एचएएमपी 25- सुमेरपुर में रिमझिम इस्पात में स्क्रैप में लगी आग को बुझाते।  संवाद

फोटो 22 एचएएमपी 25- सुमेरपुर में रिमझिम इस्पात में स्क्रैप में लगी आग को बुझाते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed