फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   court

लोक अदालत में सुलह से मामले निस्तारित कराने पर जोर दिया

Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
court
हमीरपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को होगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर सभागार में जनपद न्यायाधीश डॉ.अनुपम गोयल की अध्यक्षता में जिला विधिक सेेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में प्री ट्रायल बैठक हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि सुलह समझौते के आधार पर 836 मामलों को निस्तारित करने के लिए चिन्ह्ति किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि लोक अदालत में वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। बैंकों के 23065 मामले शामिल किए गए हैं।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार प्रेमी, लोक अदालत नोडल अधिकारी विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट पास्को द्वितीय अनिल कुमार शुक्ल, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी प्रसाद, विशेष न्यायाधीश चंद्रमान सिंह, अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम गीतांजलि गर्ग, अपर जिला जज एवं एफटीसी द्वितीय प्रभारी/ प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनीता शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, सिविल जज (जूडि) आतिफ सिद्दीकी, सिविल जज (जूडि) एफटीसी हर्षिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed