{"_id":"5ee8fd768ebc3e42e1173f88","slug":"corona-hamirpur-news-knp565882530","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नौ लोग और कोरोना संक्रमित मिले, पॉजिटिव महिला की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल सात लोग हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नौ लोग और कोरोना संक्रमित मिले, पॉजिटिव महिला की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल सात लोग हुए संक्रमित
विज्ञापन
ाठ के फरसौलियाना में पालिका कर्मचारियों को निर्देश देते एसडीएम अशोक यादव
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को नौ और लोग कोरोना संक्रमित मिले। राठ के पठनऊ में कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद लिए सैंपल में पांच परिजन, एक रिश्तेदार और एक पड़ोसी संक्रमित मिला है। वहीं गिरवर गांव निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि यह महिला एक साल से गाजियाबाद में रह रही है। आधार कार्ड में जिले का पता होने के कारण इसकी रिपोर्ट की सूचना गांव आई है। वीरा गांव में भी एक महिला संक्रमित मिली है, यह प्रवासी मजदूरों के संपर्क में आई थी। सभी को संक्रमितों को मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया है। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है। इसमें आठ लोग निगेटिव हो चुके हैं।
राठ के पठनऊ मोहल्ला निवासी कैंसर पीड़ित 60 वर्षीय महिला की नौ जून को मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया 3 जून को महिला की हालत बिगड़ने पर उसे कस्बे की सीएचसी ले गए थे। जहां से मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया। 4 जून को उरई से झांसी रेफर किया गया। झांसी में तीन दिन उपचार के बाद 7 जून को डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
9 जून को कानपुर के हैलट में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। उसी रात महिला की मौत हो गई। 10 जून को परिजनों ने कांशीराम कालोनी के पीछे बने कब्रिस्तान में शव को दफना दिया। उधर, कानपुर में महिला का कोरोना सैंपल लिया गया था। 10 जून को अंतिम संस्कार के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
11 जून को डॉक्टरों ने संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए। एसडीएम अशोक कुमार यादव ने बताया मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव निकले हैं। जिनमें महिला के तीन पुत्र, दो भतीजे व एक पड़ोसी है। वहीं फरसौलियाना निवासी महिला का 61 वर्षीय बहनोई भी संक्रमित मिला है। यह सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वहीं संक्रमितों की सूची में गिरवर गांव निवासी एक महिला का भी नाम है।
सीएचसी नौरंगा के अधीक्षक डॉ. वीरपाल सिंह ने बताया महिला के परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह एक वर्ष से गाजियाबाद में रह रही है। उसका उपचार कराया जा रहा है। उधर, गोहांड ब्लाक के वीरा गांव में एक महिला संक्रमित निकली है। यह महिला दिल्ली से आए दंपति के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। राठ संवाद के अनुसार एसडीएम अशोक कुमार ने बताया पठनऊ में संक्रमित महिला की मौत के बाद से सील है। वहीं फरसौलियाना में संक्रमित व्यक्ति के घर से ढाई सौ मीटर तक बैरियर लगाया गया है। पालिका कर्मियों ने दोनों मोहल्लों को सैनिटाइज किया है।
सभासद प्रतिनिधि ने लगाया आरोप
राठ। नगर पालिका सभासद प्रतिनिधि लतीफ उल्ला खां एडवोकेट ने बताया मोहल्ले में आठ संक्रमित मिलने के बाद भी प्रशासनिक टीम उदासीनता बरत रही है। मृत महिला के संक्रमित मिलने पर उसके परिजनों को सैंपल के लिए सीएचसी बुलाया गया था, जबकि संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए इन लोगों को तुरंत होम क्वारंटीन करना चाहिए। इधर, राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में शिवसैनिकों ने कहा महाराष्ट्र में कोरोना टेस्ट निजी लैबों में सिर्फ 2200 रुपये में की जा रही है। घर बैठे 2800 रुपये में जांच हो जाती है। जबकि प्रदेश में पांच और छह हजार रुपये जांच के लिए प्राइवेट लैबों में लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी जांच के लिए अनुदान दिया जाए। शिवसैनिकों ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर शिवसेना के प्रांतीय उप प्रमुख रतन ब्रह्मचारी, उप जिला प्रमुख अशोक तिवारी, आशुतोष शुक्ला, जागेश्वर सिंह, रामलाल आदि मौजूद रहे।
कंटेनमेंट जोन का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
हमीरपुर। डीएम और एसपी ने मंगलवार को कुरारा व सिकरोढ़ी में कोरोना संक्रमित मिलने पर कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने संक्रमित व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के निर्देश दिए। कहा संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएं। कंटेनमेंट जोन में मुनादी कराकर लोगों को घर से बाहर न निकलने की अपील की। कंटेनमेंट जोन में बाजार खुलने पर प्रतिबंध है। बिना मास्क के घर से बाहर निकलने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरी वस्तुओं की होम डिलीवरी होगी। एसपी श्लोक कुमार ने पुलिस कर्मियों से कहा कंटेनमेंट जोन में सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर सख्ती से निगरानी करें। इस मौके पर कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कुरारा के कटेंमेनट जोन मोहल्ले में चेयरमैन से जानकारी लेते डीएम व एसपी- फोटो : HAMIRPUR