{"_id":"5ede74f98ebc3e9048062a49","slug":"corona-hamirpur-news-knp5644590101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार और कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 17
विज्ञापन
च।डौत गांव के कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला (हमीरपुर)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को चार नए मामले सामने आने के बाद अब संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। चारों मामले सरीला तहसील के अलग-अलग गांव में मिले हैं।
रविवार को वीरा गांव में दंपति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार को इन्हीं दंपति के साथ दिल्ली से आए चुरहा गांव के 16 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं त्योतना गांव निवासी 25 वर्षीय युवक भी 27 मई को दिल्ली से आया था।
उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। चंडौत गांव निवासी दो प्रवासी मजदूर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ चार जून को आए थे। दोनों परिवारों की महिलाओं व बच्चों समेत 11 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें एक परिवार की 34 वर्षीय महिला व दूसरे परिवार के 36 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तहसील क्षेत्र में एक ही दिन चार मामले सामने आने पर पुलिस व प्रशासन की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
एसडीएम जुबेर बेग व सीओ मानिक चंद्र मिश्रा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांवों में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। तीनों गांव में गलियों को सील कर दिया गया है। गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है।
एसडीएम ने बताया बैरियर लगाकर गलियों में आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। उनकी जरूरतों के आधार पर मदद की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्योतना में 16 लोगों के और चंडौत में 60 लोगों के सैंपल लिए हैं।
सीएचसी गोहांड के प्रभारी डा. वीरपाल ने बताया बीरा गांव में अभी भी सैंपल लिए जा रहे हैं। मंगलवार को चुरहा गांव में सैंपल लिए जाएंगे। चारों संक्रमितों को मेडिकल कालेज बांदा भेजा गया है।

चंडौत गांव के कंटेनमेंट जोन में लगी बैरिकेडिंग।- फोटो : HAMIRPUR

त्योतना गांव के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते एसडीएम व सीओ।- फोटो : HAMIRPUR