{"_id":"5edbcfd18ebc3e90b12e0afc","slug":"corona-hamirpur-news-knp5640978140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी महिला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, गांव के रास्तों को किया गया सील, डॉक्टरों की टीमें कर रहीं सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी महिला कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप, गांव के रास्तों को किया गया सील, डॉक्टरों की टीमें कर रहीं सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ(हमीरपुर)। देवरा गांव में प्रवासी महिला के संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य टीम ने महिला व उसके पति को बांदा मेडिकल कालेज भेजा है। परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। एसडीएम ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरे गांव को सील कर दिया है। गांव को सैनिटाइज करने का काम जारी है।
देवरा गांव निवासी एक प्रवासी मजदूर अपनी पत्नी, दो बच्चों, साली के साथ दिल्ली में प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। लॉकडाउन के बाद कामधंधा बंद होने पर 30 मई को परिजनों के साथ घर लौट आया था।
एक जून को नौरंगा गांव स्थित सीएचसी पहुंच दंपति ने जांच कराई। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में महिला कोरोना संक्रमित मिली। सूचना मिलते ही सीएमओ डा. आरके सचान डॉक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंचे और संक्रमित महिला व उसके पति को मेडिकल कालेज बांदा भेजा है।
विज्ञापन
वहीं महिला के सास, ससुर, दो बच्चों और उसकी बहन को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया केस हिस्ट्री के हिसाब से 28 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
देवरा में कोरोना संक्रमित मिलने पर एसडीएम अशोक कुमार यादव व सीओ शुभूसूचित टीम के साथ गांव पहुंचे। एसडीएम ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरे गांव को सील कर दिया है। कहा डॉक्टरों की तीन टीमें गांव के प्रत्येक घर का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेंगी।
बैरिकेडिंग कराने के साथ ही गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने कहा तहसील क्षेत्र में कोरोना का पहला मरीज मिलने के बाद अब लोगों को और भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सामाजिक दूरी, मॉस्क आदि के साथ ही आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करें।