{"_id":"5e8370dd8ebc3e768812df35","slug":"corona-hamirpur-news-knp553150357","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेसियाें को गांव के सरकारी स्कूलों में ठहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेसियाें को गांव के सरकारी स्कूलों में ठहराया
विज्ञापन
नदेहरा गांव के स्कूल में ठहरे बाहर से आए लोग।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। बाहर से आए लोगों पर ग्रामीणों की पैनी नजर है। ग्राम प्रधानों ने सरकारी स्कूलों को सैनिटाइज कराकर प्रवासियों को ठहराने की व्यवस्था शुरू की है। मंगलवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत नदेहरा में प्रधान लाला ने 20 लोगों को ठहराया है। मवईजार के प्रधान महेश शिवहरे ने बताया दो दर्जन लोग बाहर से आए हैं।
टेढ़ा के प्रधान प्रतिनिधि ने बताया पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दिल्ली एवं महाराष्ट्र से आए 20 प्रवासियों को ठहराया गया है। इंगोहटा में सोमवार की रात सोनू और संदीप को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ठहराया। विदोखर मेदनी की प्रधान ममता मिश्रा ने स्कूल में ठहरने की व्यवस्था की है। यहां 35 लोग बाहर से आए हैं। उजनेड़ी प्रधान रविशंकर वर्मा ने बताया 45 लोग गांव में आए हैं।
निजामुद्दीन से लौटने वालों की दें जानकारी
हमीरपुर। एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने जनपद वासियों से कहा कि जनपद में यदि कोई भी व्यक्ति हजरत निजामुद्दीन दिल्ली की सभा में शामिल होकर आया है। उसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम के नंबर पर दी जाए। कहा दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन की सभा में काफी लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। कहा यह सूचना छिपाई न जाए।
विज्ञापन
उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा निशुल्क सिलिंडर
हमीरपुर। लॉकडाउन के चलते उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को तीन माह के लिए निशुल्क सिलिंडर दिया जाएगा। जिले में एक लाख 32 हजार उपभोक्ता योजना का लाभ लेंगे। नोडल अधिकारी अंकित मंगला ने बताया अप्रैल से जून तक तीन माह निशुल्क सिलिंडर दिया जाएगा। कहा लाभार्थियोँ खाते में धनराशि जमा कराई जाएगी।
लाभार्थी खाते से धनराशि निकालकर सिलिंडर ले सकते हैं। मगर उसके लिए शर्त होगी कि एक ग्राहक प्रतिमाह एक सिलिंडर का हकदार होगा, लाभार्थी अंतिम सिलिंडर प्राप्त होने के 15 दिनों के बाद ही अगली बुकिंग कर सकता है और सिलिंडर बुकिंग आईवीआरएस या पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से ही की जानी चाहिए।