फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Congress and Aam Aadmi Party's candidates declared

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किए

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress and Aam Aadmi Party's candidates declared
हमीरपुर। जिले की राजनीति में चर्चित चेहरा रहे अशोक चंदेल की पत्नी राजकुमारी इस बार सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी। वहीं राठ (आरक्षित) विधानसभा सीट से कमलेश श्रीवास को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आम आदमी पार्टी ने सदर विधानसभा से राजेश उर्फ राजू बाजपेयी व राठ विधानसभा सीट से प्रमोद बौद्ध को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

सदर विधानसभा से पूर्व विधायक रहे अशोक चंदेल सामूहिक हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा होने पर इस समय आगरा जेल में हैं। लेकिन राजनीति में मजबूत पकड़ और लोगों में अपना विश्वास जमाए रखने के उद्देश्य से उनकी पत्नी राजकुमारी ने कांग्रेस का दामन थामा है। रविवार को कांग्रेस की ओर से जारी सूची में उन्हें इस दल से प्रत्याशी बनाया है। दोनों दलों की ओर से घोषित प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में नए हैं। वहीं सदर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। उधर सपा नेता डा. मनोज प्रजापति भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। टिकट की दावेदारी को लेकर विधायक युवराज सिंह सहित कई अन्य पार्टी के कद्दावर नेता लाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed