{"_id":"6503466c2d97d770dd03f9a4","slug":"collectorates-roof-is-most-suitable-for-dengue-to-flourish-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-2881-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: डेंगू पनपने के लिए सबसे मुफीद है कलक्ट्रेट की छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: डेंगू पनपने के लिए सबसे मुफीद है कलक्ट्रेट की छत
Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डेंगू के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जिलाधिकारी की नाक के नीचे बने भवनों की छत पर फैली गंदगी व जल जमाव से डेंगू का फैलने का अंदेशा है। गुरुवार को इसकी पड़ताल की गई तो हकीकत सामने आ गई।
जिलाधिकारी के भवन के ठीक सामने स्थित भवन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चकबंदी, डूडा, प्रोबेशन कार्यालय, सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बैठते हैं। भवन की छत पर जल जमाव व गंदगी का अंबार है। जहां घास भी उग आई है।
इस कार्यालय के भवन की छत पर हैरान करने वाली चीजें भी देखने को मिलीं हैं। जहां पर बड़ी संख्या में ब्रांडेड कंपनी की शराब की बोतलें रखी हैं जो नशेबाजी के अड्डा होने का इशारा कर रही हैं।
विज्ञापन
जनपद में डेंगू का दायरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 15 मरीजों की जांच की गई। जिसमें बरनव घाटमपुर निवासी बालेंद्र(14) मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसको डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरु कर दिया गया है। साथी ही शहर के पुराना बेतवा घाट में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया है। अर्जुन निषाद, राम चंद्र, बुद्धराज निषाद के घर में डेंगू का लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया है।
जिला अस्पताल की छत पर खुली पड़ी टंकियों और जल जमाव से बीमारियों के फैलने को आशंका को लेकर गुरुवार को जिला अस्पताल की छत पर डेंगू का आशियाना शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई तो जिम्मेदार हरकत में आ गए। सुबह से साफ सफाई का काम शुरु कर दिया गया जो दोपहर बाद तक चला। इसके बाद एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। (संवाद)