फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cold is making people sick, four children are admitted with pneumonia and diarrhea.

Hamirpur News: बीमार कर रही ठंड, चार बच्चे निमोनिया-डायरिया के भर्ती

Wed, 07 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cold is making people sick, four children are admitted with pneumonia and diarrhea.
फोटो 06 एचएएमपी 01- जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
हमीरपुर। कड़ाके की ठंड का असर अब बच्चों पर होने लगा है। तापमान में लगातार गिरावट और सर्द हवाओं के कारण जिले में कोल्ड डायरिया और निमोनिया के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया व निमोनिया के चार बच्चे भर्ती हैं। बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 50-60 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 40-50 बच्चे ठंड से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के भर्ती वार्ड में फिलहाल कोल्ड डायरिया से पीड़ित दो, एक निमोनिया व एक बुखार से पीड़ित बच्चे को भर्ती किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष निरंजन ने बताया कि ठंड में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासकर साफ-सफाई में लापरवाही, ठंडा पानी पीना, खुले में ठंड लगना और गुनगुना भोजन न मिलने से कोल्ड डायरिया की समस्या बढ़ रही है। वहीं, सर्द हवा और तापमान में गिरावट के कारण निमोनिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। कहा कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं, सिर और सीना ढककर रखें, ठंडे पानी और खुले खाद्य पदार्थों से बचाएं। दस्त या सांस लेने में तकलीफ होने पर देरी न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed