फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cloudy sky, possibility of rain

Hamirpur News: आसमान में बादलों का डेरा, बारिश की संभावना

Mon, 04 Dec 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cloudy sky, possibility of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। दो दिन बाद मौसम ने फिर से पलटी मारी है। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने से बारिश की संभावना बनने लगी है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे रबी फसलों को लाभ होगा। साेमवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

दो दिन पूर्व हुई करीब 27 मिलीमीटर बारिश से रबी फसलें लहलहा उठी हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 से 25 व न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना बताई जा रही है। वहीं कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। किसानों के अनुसार अगहन मास की बारिश रबी फसलों के लिए बेहद मुफीद साबित होती है।
विज्ञापन

सोमवार को जिस तरह सारा दिन बादल छाए रहे। उससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। किसान रामबली, मनोज, सुरेश यादव, राजू यादव, राधेश्याम तिवारी, शिवराम आदि ने बताया कि अभी सभी फसलें निरोग होकर लहलहा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बादलों की आवाजाही के बाद अगर बारिश होती है, तो सब कुछ बेहतर होगा। अगर बारिश नहीं हुई तो मौसम साफ होने के बाद दलहनी एवं तिलहनी फसलों में माहू के साथ अन्य कीट पतंगों की भरमार हो सकती है। जो फसलों की सेहत के लिए मुफीद नहीं होगा। जिससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शालिनी ने बताया कि कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहा कि जो रबी फसलों के लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed