फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Close the Cock Fish Shops

बंद कराईं मुर्गा मछली की दुकानें

Sun, 26 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Close the Cock Fish Shops
सुमेरपुर में मुर्गा मछली की दुकानों को हटवाती ईओ नीतू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने कस्बे के पशु बाजार के निकट हाईवे किनारे संचालित मुर्गा, मछली की दुकानों को बंद करा दिया। नगर पंचायत के ईओ ने कहा कि अगर दोबारा कारोबार शुरू किया तो बुलडोजर चलाकर दुकानें नष्ट करा देंगे। शनिवार को पीस कमेटी की बैठक में भाजपा युवा
विज्ञापन


मोर्चा के नेता पुष्पराज सोनी तथा रोहित शिवहरे ने सीओ सदर योगेश कुमार से पशु बाजार के निकट हाईवे किनारे गोश्त की खुली दुकानों को बंद कराए जाने की मांग की थी। इस पर सीओ सदर ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व नगर पंचायत ईओ नीतू सिंह को
विज्ञापन


तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। रविवार को प्रभारी थानाध्यक्ष व ईओ सुबह से ही मुर्गा व मछली के दुकानदारों को खदेड़कर दुकानों में ताला डलवा दिया। अधिकारियों के कडेे़ रूख को देखकर दुकानदार ताला डालकर मौके से खिसक लिए। ईओ नीतू सिंह ने बताया कि किसी भी दुकानदार का लाइसेंस नहीं बना हुआ है। इसलिए इन्हें बंद कराया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed