फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cleanliness contributes significantly to our lives

स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान

Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness contributes significantly to our lives
इस्लामिया इंटर कालेज में अपराजिता की शपथ लेती छात्राएं। - फोटो : HAMIRPUR
फअमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बुधवार को मुख्यालय के इस्लामियां इंटर कालेज में साफ -सफाई व स्वच्छता विषय पर एक परिचर्चा हुई। इसमें छात्राओं व शिक्षकों ने खुलकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सरवर आलम ने छात्राओं से कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। स्वच्छता के प्रति हर व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। स्वच्छता से ही हम गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

साथ ही विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर लोगों को इसके प्रति सचेत कर रही है। शिक्षक मोहम्मद इरफान जमाल ने कहा कि साफ-सफाई चाहे शरीर को हो या फिर घर तथा पास पड़ोस की। साफ-सफाई से हमें एक अलग ही अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक मोहम्मद हनीफ ने कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है। हमें हर जगह साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। कूड़ा कचरा आदि को कूड़ेदान या डस्टबिन में डालना चाहिए।
शिक्षक अवधेश कुमार निगम ने कहा कि छात्र जीवन में साफ-सफाई का बड़ा महत्व होता है। साफ-सफाई से विद्या की देवी प्रसन्न होती है। शिक्षिका प्रतिभा पटेरिया ने छात्राओं से विशेष साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही।

उन्होंने शरीर के साथ घर व आसपास तथा स्कूल परिसर को स्वच्छ बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम को शिक्षक अब्दुल हकीम, अतहर नदीम आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। शिक्षिका शाद अहमदी ने सभी छात्र-छात्राओं को अपराजिता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सभी छात्राएं व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed