फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Class 3 student beaten with stick by teacher, makes him a cock, renders him unconscious

Hamirpur News: कक्षा तीन के छात्र को छड़ी से पीटकर शिक्षिका ने बनाया मुर्गा, बेहोश

Thu, 05 Dec 2024 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Class 3 student beaten with stick by teacher, makes him a cock, renders him unconscious
हमीरपुर। सुमेरपुर विकास खंड के अमिरता गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन के छात्र को सहायक अध्यापिका ने छड़ी से पीट दिया। इसके बाद उसे मुर्गा बना दिया और उसे छोड़कर अपने आवास पर चली गईं।
विज्ञापन

इसी दौरान छात्र बेहोश हो गया। यह देख छात्राएं पानी के छीटें डालकर उसे होश में लाईं। छात्र की नानी ने बीएसए को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमिरता गांव निवासी रानी ने बीएसए को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बेटी का बेटा कुंदन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका कोमल शर्मा ने उसे छड़ी से पीटने के बाद मुर्गा बना दिया और अपने घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो बजे कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्राओं ने कुंदन को जमीन पर पड़ा देखा। पानी के छीटें डालकर होश में लाईं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवकाश पर थे। पहले भी इस तरह प्रताड़ित किया जाता रहा है।
प्रभारी बीएसए प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। इसके अलावा वह स्वयं विद्यालय जाकर मामले की जांच कर रिपोर्ट बीएसए को देंगे। 12 दिसंबर तक बीएसए के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, सहायक अध्यापिका कोमल शर्मा ने बताया कि बच्चे आपस में लड़ रहे थे। उन्होंने पतली छड़ी दिखा बच्चे को डराया और खड़ा करा दिया। इसके बाद उसे बाहर लाकर बैठा दिया। व्यक्तिगत समस्या के चलते वह कुछ देर के लिए घर गईं।

वहां से लौटने पर पता चला कि बच्चे को चक्कर आ गया। इसकी सूचना उन्होंने बच्चे के पिता को भी दी और बच्चे को पास बैठाकर टॉफी भी दी। बुधवार को भी बच्चा आया और ऐसी कोई बात नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed