{"_id":"60ca230d8ebc3e33454703d8","slug":"civic-underpass-hamirpur-news-hamirpur-news-knp6344255122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के अंडरपास में भरा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के अंडरपास में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन
मौदहा। रेल विभाग की ओर से लोगों को दुर्घटनाओं से बचाने और जाम से निजात दिलाने के लिए बनाए गए अंडरपास बारिश का पानी भर गया है। जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
करीब तीन वर्ष पूर्व रेल विभाग ने अधिकांश रेलवे क्रासिंग को समाप्त कर अंडरपास बनाए थे। मगर इन अंडरपास में बरसात के दिनों में जलभराव हो रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से यह अंडरपास अब लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। जल निकासी न होने से बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कस्बे के पास बने पढ़ोरी और अरतरा अंडरपास में जलभराव है। जलभराव से अरतरा, परछछ, करहिया, खंडेह सहित दो दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कस्बे से संपर्क कट जाता है। लोगों को चक्कर लगाकर दूसरे मार्गों से जाना पड़ रहा है।
अरतरा निवासी अविनाशी त्रिपाठी ने बताया कि अंडरपास में पानी की निकासी के लिए व्यवस्था न होना रेलवे की बड़ी लापरवाही है। रेलवे ने पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की तो वह लोग आंदोलन करेंगे। अरतरा निवासी मनोज ने बताया कभी-कभी तो पानी अधिक और नीचे गड्ढे होने से बाइक गिर जाती है। मौजूदा में अरतरा, तिंदुही, करहिया सहित कई स्थानों पर बने अंडरपास जलमग्न हैं।