फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,manrega,hamirpur news

महज 17 सेकेंड में मनरेगा योजना में हुआ 15 करोड़ का भुगतान

Tue, 23 Feb 2021 07:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
civic,manrega,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। प्रदेश में मनरेगा में प्रशासनिक मद से बची धनराशि को सामग्री मद में स्थानांतरित करते ही रातोंरात जिले के दो ब्लाकों में महज 17 सेकेंड में 15 करोड़ का भुगतान हो गया। भुगतान की स्थिति को देखकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। केंद्र व राज्य सरकार के आला अफसरों ने टीएसी जांच टीम का गठन कर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में सामग्री मद का भुगतान बीते नवंबर से नहीं हुआ था। बीते माह जारी हुए प्रशासनिक मद की धनराशि में भुगतान करने के बाद 49 करोड़ की धनराशि शेष बची थी। इस धनराशि को अधिकारियों ने सामग्री मद में 19 फरवरी को देर शाम परिवर्तित कर दिया और पूरे प्रदेश के हर ब्लाक में कुछ भुगतान करने के निर्देश दिए। लेकिन धनराशि आते ही 19 फरवरी की रात में महज 17 सेकेंड के अंदर जिले के सुमेरपुर एवं मौदहा विकासखंड में करीब 15 करोड़ का भुगतान कर लिया गया। 49 करोड़ में 15 करोड़ का सिर्फ दो ब्लाकों में भुगतान होते ही लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। मौदहा विकासखंड क्षेत्र में करीब 12 करोड़ का भुगतान फर्मों को किया गया हैं। करीब तीन करोड़ का भुगतान सुमेरपुर ब्लाक में फर्मों में हुआ। भुगतान की स्थिति देख 20 फरवरी को ही शासन ने टीएसी जांच के आदेश पारित कर दिए।
विज्ञापन

शासन से आई टीएसी जांच टीम सोमवार से दोनों ब्लॉकों में भुगतान की स्थिति को खंगालने में जुटी है। अधिकारियों को आशंका है कि रातोंरात हुए भुगतान में कहीं कोई बड़ी खामी तो नहीं है। इस वजह से विकास कार्यों को मौके पर जाकर देखा जा रहा है। गौरतलब हो जिन कार्यों को भुगतान किया गया है उन कार्यों में ग्राम पंचायतों के साथ क्षेत्र पंचायतों की ओर से कराए गए मनरेगा योजना के पक्के कार्य भी शामिल हैं। टीएसी जांच टीम खंड विकास अधिकारियों एवं एपीओ मनरेगा से कराए गए कार्यों का ब्यौरा तलब किया है। परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह ने बताया जांच टीम को भुगतान किए गए कार्य व फर्में सही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed