फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

Hamirpur News: मोटे अनाज और जूती उद्योग को मिलेगी रफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
civic
हमीरपुर। आम बजट से बुंदेलखंड में मोटे अनाज और जिले में जूती उद्योग को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

लोग बजट को लघु उद्योगों को बढ़ावा देने वाला बता रहे हैं। टैक्स स्लैब सात लाख तक करने से सभी वर्गों को फायदा मिलेगा।
मोटे अनाज की पैदावार को बजट में जगह दी है। इससे बुंदेलखंड के किसानों को फायदा मिलेगा। प्रदेश स्तर पर एक जिला एक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यूनिटी माल स्थापित किए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे जिले का जूती उद्योग रफ्तार पकड़ेगा। महिलाओं को दो लाख की बचत पर साढ़े सात फीसदी ब्याज दिया जाएगा। महिलाओं ने इसकी सराहना की है। पीएम आवास योजना का बजट 66 फीसदी बढ़ाकर 79 हजार करोड़ करने से लोगों अपनी छत का सपना साकार होगा। लोगों का कहना है कि पशुपालन, डेयरी व मत्स्य उद्योग से जुड़े लोगों को इस बजट से फायदा होगा।
जूता कारीगर संतोष वर्मा ने बताया कि बजट में प्रदेश स्तर पर यूनिटी माल खोले जाने का प्रावधान किया गया है तो कारोबार को लाभ मिलेगा। एक जिला, एक उत्पाद को बढ़ावा मिलने से उनका रोजगार बढ़ेगा। राजकरन कुशवाहा का कहना है कि केंद्र सरकार मोटे अनाजों व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसलिए देर आए, दुरुस्त आए। मोटे अनाज स्वास्थ्य के लाभकारी है। शून्य बजट की खेती होती है।
विज्ञापन

राकेश शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार ने किसानों को विशेष राहत दी है। मोटे अनाज को बढ़ावा देने से एक बार फिर बुंदेलखंड में सांवा, कोदों, ज्वार, बाजरा की पैदावार बढ़ेगी। मनीष कुमार का कहना है कि पीएम कौशल विकास योजना के तहत स्किल इंडिया नेशनल सेंटर खोलने से युवाओं को रोजगार परक शिक्षा मिलेगी। इससे उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरौली गांव के संजय राजपूत कहते हैं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत नए पाठ्यक्रम शामिल होने से रोजगार बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से युवाओं का कौशल निखरेगा। सराफ राकेश साहू का कहना है कि इस बजट में सिर्फ टैक्स के स्लैब में राहत दी गई है। बजट आते ही सराफा बाजार में सोने व चांदी के दाम बढ़ गए हैं। व्यापारियों के लिए कुछ खास नहीं है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने बजट की सराहना की है। कहा कि लघु उद्योग को कर में छूट देने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। टैक्स स्लैब से सभी वर्ग लाभान्वित होंगे। राठ निवासी सुमन राजपूत कहतीं हैं महिलाओं के लिए बचत योजना की घोषणा आर्थिक स्वावलंबन के लिए महत्वपूर्ण है। अधिक ब्याज दर से बचत की प्रेरणा मिलेगी। निशा यादव का कहना है कि आम बजट हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है। महिला सम्मान बचत पत्र सराहनीय है। आभूषण महंगे होने से उच्च वर्ग की महिलाओं को फर्क पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed