फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

Hamirpur News: गलन बढ़ी, ठंड से दो की मौत

Sat, 14 Jan 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
civic
महोबा/हमीरपुर। सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। ठंड से एक बच्चे और रिक्शा चालक की मौत हो गई। कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

महोबा के मोहल्ला जकारिया पीर निवासी रामसजीवन के एक वर्षीय पुत्र वयांश को शुक्रवार की रात ठंड लग गई। सर्दी, जुकाम व तेज बुखार होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, सुबह से ही कोहरे की चादर ने पूरे जिले को ढक लिया। इससे 20 मीटर दूर का भी साफ नजर नहीं आया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि आगामी एक-दो दिन में पारा अभी और गिरेगा।
कुलपहाड़ संवाद के मुताबिक रावतपुराखुर्द गांव की गोशाला में ठंड से तीन मवेशियों की मौत हो गई। तहसीलदार कृष्णराज सिंह का कहना है कि बीडीओ जैतपुर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर के कुरारा संवाद के मुताबिक जखेला गांव निवासी ई रिक्शा चालक विजय भान ( 55) बीती रात गांव से अपना ई रिक्शा लेकर सवारी लेने कस्बा कुरारा में आया था। रात में दो बजे वापस घर पहुंचा और सो गया। सुबह देर तक न जागने पर परिजनों ने जगाया तो वह बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह मौसम सुबह से साफ रहा। दिन में धूप निकलने से बच्चे पतंग उड़ाकर मस्ती करते नजर आए। दोपहर बाद हवाओं का रुख बदल गया। इससे गलन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed