फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

Hamirpur News: सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, अभी और गिरेगा तापमान

Mon, 02 Jan 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
civic
खेत में पानी लगाता किसान। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पूरे दिन शीत लहर चलने से लोग घरों में दुबके रहे। सूरज बादलों की ओट में लुकाछुपी करता रहा। गलन बढ़ने से जन-जीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम छह डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिनों से लगातार बादल छाए रहने व कोहरे के कारण दोपहर दो बजे सूरज निकला और कुछ ही देर में छिप गया। पिछले तीन दिनों से शीत लहर चलने से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। लगातार तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। ठंड के चलते कानपुर-सागर हाईवे पर वाहनों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। कारीमाटी गांव निवासी किसान रामप्रकाश ने बताया कि ठंड बहुत पड़ रही है। गलन के चलते पानी लगाने में हाथ काम नहीं करते हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

ईओ अनुपम शुक्ला ने बताया कि ठंड को देखते हुए शहर के नौ स्थानों बस स्टैंड, जिला महिला अस्पताल, कालपी चौराहा, सूफीगंज चौराहा, यमुना तटबंध, वृद्धा आश्रम, नगर पालिका रैन बसेरा, रमेड़ी गौशाला व सूरजपुर गौशाला में अलाव की व्यवस्था कराई गई है। नगर पालिका के रैन बसेरा में भी सारी व्यवस्थाएं तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डा. मुस्तफा ने बताया कि सरसों की फसल में सफेद रतुआ रोग लगने की संभावना है। किसान फसलों की नियमित देखरेख करें। वहीं सब्जी व दलहनी फसलों की हल्की सिंचाई करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed