फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

Hamirpur News: सीएचसी में बना रैन बसेरा, तीमारदारों को मिली राहत

Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
civic
राठ। सीएचसी में अस्थायी रैन बसेरा बनने से तीमारदारों को राहत मिली है। रैन बसेरा में चार बेड डाले गए हैं। जरूरतमंद इनका प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर में बना स्थाई रैन बसेरा उजाड़ हो चुका है। वहां पर दुर्घटना में मरे लोगों के शव रखे जाने लगे हैं। सर्दी में रैन बसेरा न होने से तीमारदार परेशान थे। अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में इस समस्या को उठाया था। इसका संज्ञान लेकर एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्हें रैन बसेरा में ताला लटका मिला था।

एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार सिंह को रैन बसेरा की व्यवस्था के लिए कहा था। अधीक्षक ने बताया कि हाल-फिलहाल चार बेड का अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। बेड पर चादर, कंबल की समुचित व्यवस्था है। तीमारदार रैन बसेरा में सुकून की रात बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed