फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

हमीरपुरः मौसम की बेरुखी से बढ़ा सूखे का खतरा

Tue, 19 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic
जखेला गांव में धान के खेत में बैठा गमगीन किसान मुन्ना धुरिया। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जनपद एक बार फिर सूखे की चपेट में दिख रहा है। सावन शुरू होने के बाद भी खेत-खलिहानों में धूल उड़ रही है। खेती-किसानी के काम न होने से किसान चिंतित हैं। अन्ना मवेशी व जंगली जीव-जंतु पानी की तलाश में भटक रहे हैं। 10-15 दिन और बरसात न होने पर जिला सूखा घोषित हो जाएगा। पिछले 16 वर्षों में छह बार जिला सूखे से प्रभावित रहा है।
विज्ञापन

जिले का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल चार लाख 18 हजार 870 हेक्टेयर में फैला है। इसमें कृषि योग्य क्षेत्रफल दो लाख 99 हजार 103 हेक्टेयर है। कृषिगत क्षेत्रफल के सापेक्ष खरीफ 2021 में एक लाख आठ हजार 969 हेक्टेयर आच्छादित हुआ था। कुल सिंचित क्षेत्रफल एक लाख 48 हजार 302 हेक्टेयर है। यह नहरों, राजकीय व निजी नलकूपों से सिंचित है। इसमें 10 पंप कैनाल, 210 टेलें, 517 राजकीय नलकूप व 1013 निजी नलकूप संचालित हैं। संपूर्ण क्षेत्रफल का 49 फीसदी क्षेत्रफल सिंचित है। जल संसाधनों का समुचित विकास न होने से अधिकांश कृषि मानसूनी वर्षा पर निर्भर है। (संवाद)
विज्ञापन

जिले में अधिकांशत: सामान्य से कम वर्षा होने के कारण सूखे की स्थिति बनी रहती है। पिछले 15 वर्षों के दौरान 2004-05, 2007 - 08, 2008 - 09, 2009-10, 2014-15 और 2015-16 में सूखा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदपुर निवासी किसान छुग्गा ने बताया कि क्षेत्र में नहरें नहीं है। पानी भी नहीं बरस रहा है। आठ बीघे खेत हैं। इनमें कहीं हरियाली नहीं है। धरती आग बरसा रही है। कुछ किसानों ने किसी तरह पलेवा कर फसलें बो दी थी, वह सूख रही हैं। किसान मुन्ना धुरिया ने बताया कि क्षेत्र के किसान भगवान भरोसे खेती करते हैं। समय रहते बरसात होने पर ज्वार, मूंग, उर्द, अरहर तैयार हो जाती है। सरकारी नलकूपों से पानी की कोई उम्मीद नहीं है। धान की फसल बिन बरसात सूख रही है।
जिले में बरसात औसतन बहुत कम हुई है। अगर 15 दिन बारिश नहीं होती है तो शासन सूखा घोषित कर देगा। शासन से आदेश मिलते ही सर्वे शुरू करा दिया जाएगा।
-रमेशचंद्र, एडीएम वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed