फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

कानपुर-बांदा रूट पर नौ दिन नहीं चलेंगी ट्रेनें

Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic
भरुआसुमेरपुर। भीमसेन व खैरार जंक्शन के बीच दोहरीकरण के काम के कारण सात से 15 जुलाई तक कानपुर-बांदा के मध्य चलने वाली सभी यात्री गाड़ियों का संचालन ठप रहेगा। चार जुलाई से बेतवा एक्सप्रेस (दुर्ग) को रूट बदलकर मानिकपुर से प्रयागराज के रास्ते चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

भीमसेन व खैरार जंक्शन के बीच रेलवे के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। बेतवा एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। सोमवार को दुर्ग से कानपुर जाते समय इस ट्रेन को मानिकपुर से प्रयागराज होकर कानपुर भेजा गया है। शाम को दुर्ग वापस जाते समय इसको इसी रूट से गुजारा जाएगा। 15 जुलाई तक इस ट्रेन का यही रूट रहेगा। कानपुर से मानिकपुर तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अप डाउन 12, 13, 14 जुलाई को नहीं चलेगी। लखनऊ-जबलपुर के बीच चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 12, 13 व 14 जुलाई को बंद रहेगी। जबलपुर से लखनऊ जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 13, 14 व 15 जुलाई को बंद रहेगी।
विज्ञापन

कानपुर से चित्रकूट धाम कर्वी तक जाने वाली इंटरसिटी 7 से 14 जुलाई तक नहीं चलेगी। इसी तरह खजुराहो से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 7 से 14 जुलाई तक व कानपुर से खजुराहो जाने वाली ट्रेन 8 से 15 जुलाई तक बंद रहेगी। लखनऊ से रायपुर के मध्य चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का संचालन 7 से 14 जुलाई तक बंद रहेगा। रायपुर से लखनऊ तक चलने वाली गरीब रथ 8 से 15 जुलाई तक बंद रहेगी। स्टेशन मास्टर अमानउद्दीन ने बताया कि यात्री गाड़ियों के बंद रहने का नोटिफिकेशन उत्तर मध्य रेलवे द्वारा पिछले सप्ताह में करा दिया गया है। 15 जुलाई के बाद पहले की तरह सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed