फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

वकीलों ने मांगी सरीला में पानी की टंकी

Sat, 02 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic
सरीला तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम डा.चंद्रभूषण व एसपी शुभम पटेल। - फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। समाधान दिवस में पहुंचे वकीलों ने जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी से पेयजल संकट के समाधान के लिए सरीला में पानी की टंकी और दो नलकूप लगवाने की मांग उठाई। 84 शिकायतों में 18 का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील की स्थापना के 20 वर्ष बाद भी तहसील मुख्यालय पर रोडवेज का सब डिपो स्थापित नहीं हो सका है। बस डिपो की स्थापना की जाए। इस मौके पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव, देवी प्रसाद, ब्रजनंदन सन्यासी मौजूद रहे। बरगवां गांव निवासी अतुल कुमार ने मेड़बंदी का काम ट्रैक्टर से करवाने का आरोप लगाया। प्रधान राहुल राजपूत ने गोहाण्ड-चंडौत मार्ग झबरा से जिटकिरी गांव तक बनवाए जाने की मांग की है। करही गांव निवासी भगवतीशरण ने पेयजल समस्या की शिकायत की है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल व एडीएम नागेंद्र नाथ समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार 90 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण का दावा किया गया। अपर जिलाधिकारी राजस्व रमेशचंद्र ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। जावेद मेजर ने हुसैनगंज कपसा मार्ग पर सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर को हटाने की मांग की। सदर तहसील में एसडीएम राघवेंद्र सिंह व सीओ रविप्रकाश सिंह ने समस्याएं सुनीं। राठ संवाद के अनुसार एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस में जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतों की भरमार रही। 91 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में समाधान दिवस में जेल तालाब रमेड़ी निवासी दिव्यांग ओमप्रकाश अपनी पत्नी गीता देवी के साथ दिव्यांग पेंशन की शिकायत करने पहुंचा। कहा कि उसे ट्राई साइकिल भी नहीं मिली है। एसडीएम राघवेंद्र सिंह ने तत्काल एक ट्राई साइकिल मंगवाकर उसे दी। उसकी दिव्यांग पेंशन चालू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed