{"_id":"62ab602d3b069c54434721f7","slug":"civic-hamirpur-news-knp702697463","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने उड़ाई नींद, सुख-चैन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने उड़ाई नींद, सुख-चैन छीना
विज्ञापन
हमीरपुर। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। पेयजल आपूर्ति भी ठप रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर एक घंटे के अंतराल में आधे घंटे बिजली गुल हो जाती है। फाल्ट और ब्रेकडाउन से स्थिति और भी खराब हो जाती है। घरों में लगे इन्वर्टर कुछ ही देर में जवाब दे देते हैं।
गहरौली संवाद के अनुसार पिछले पांच दिनों से अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। गुरुवार सुबह गांव से इमलिया के बीच हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते बिजली कटौती ने रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है। 24 घंटे में मात्र आठ से 10 घंटे बिजली मिल रही है। पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद 12 बजे गई बिजली गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे आई। एक घंटे बाद जुताई को ट्रैक्टर लेकर जा रहे चालक ने खंभा तोड़ दिया। इससे आपूर्ति फिर से ठप हो गई। अवर अभियंता वैष्णव कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी से ही बिजली ठप है। रोस्टिंग के अनुसार आपूर्ति की जा रही है। टूटे हुए खंभे को ठीक कराया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
राठ के 133 केवी पावर स्टेशन में लगी ट्रांसफार्मर नंबर दो की इनकमिंग करंट ट्रांसफर (सीटी) बुधवार देर रात जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गई। इससे बुधौलियाना, फरसौलियाना, छोटी जुल्हैटी, डुमरियापुरा, लुधियातपुरा, गुलाब नगर, मल्हौंवा रोड, चार नबंर फीडर के पठानपुरा नई बस्ती, गायत्री नगर, जलालपुर रोड, कांशीराम कालोनी की विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कत हुई। एसडीओ एसपी मिश्रा का कहना है रात तीन बजे सीटी ब्लास्ट होने से ढाई घंटे आपूर्ति बाधित रही। सीटी सही करा आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।