फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

बिजली ने उड़ाई नींद, सुख-चैन छीना

Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
civic
हमीरपुर। पिछले एक पखवाड़े से ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध बिजली कटौती की जा रही है। दिन-रात बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा रही है। हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

अप्रैल माह में मई व जून जैसी भीषण गर्मी पड़ने से लोग बेहाल हैं। कूलर, पंखा, एसी से उपभोक्ताओं को गर्मी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन अघोषित बिजली कटौती में उपकरण रात भर बंद रहते हैं। कब बिजली आएगी कब जाएगी, पता ही नहीं रहता है। आलम यह है कि बिजली कटौती से परेशान लोग आधी रात में टहलने को मजबूर हैं। नौकरी-पेशा वाले लोग सुबह देर तक सोते रहते हैं। पिछले वर्ष फरवरी में 59.46 मिलियन यूनिट तो मार्च में 60.36 मिलियन यूनिट बिजली खपत हुई थी। इस वर्ष फरवरी माह में 47.27 मिलियन यूनिट व मार्च माह में बढ़कर 53.25 मिलियन यूनिट खपत हुई है। अभी अप्रैल माह की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

अनंता सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए, लेकिन आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। रात में कटौती से नींद उड़ जाती है। इससे दिनचर्या प्रभावित होती है। बबलू सिंह का कहना है कि बिजली जाने पर उमस व मच्छरों के प्रकोप से रात भर नींद नहीं आती है। इससे सुबह देर में नींद खुलती है। ऐसे में काम प्रभावित होते हैं। कम से कम रात की कटौती नहीं होनी चाहिए। देवगांव के मदन सिंह ने कहा कि अफसर एसी में आराम फरमा रहे हैं। जनता अंधेरे में रात गुजार रही है। पहली बार बिजली की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोयले की कमी से बिजली उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। इससे पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कोयले की उपलब्धता होने पर रोस्टर के मुताबिक बिजली दी जाएगी।
-सुमित व्यास, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed