{"_id":"62488dda5aed15337b1f3840","slug":"civic-hamirpur-news-knp68896525","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या की शिकायत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या की शिकायत करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। गर्मी में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए बने कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। तीन शिफ्टों में कर्मचारियों संतोष कुमार, विनोद कुमार और मुनीर अहमद की ड्यूटी लगाई गई है।
वहीं प्रत्येक विकासखंड में पेयजल की निगरानी के लिए भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश को बनाया है। जिलाधिकारी ने कहा कि पेयजल कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पेयजल समस्या होने पर कंट्रोल रूम नंबर 05282-221196 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कर्मियों के मुताबिक पहले दिन शाम तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, प्रभारी सीडीओ विकास मिश्रा, परियोजना निदेशक डीआरडीए साधना दीक्षित, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश, अधिशासी अभियंता जल संस्थान तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।