{"_id":"623f5576d7a9582a68185158","slug":"civic-hamirpur-news-knp687659391","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पहुंच रहा है गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पहुंच रहा है गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहरौली। गौरा से गहरौली के बीच पेयजल पाइप लाइन में लीकेज होने से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। विभाग जलकर वसूली के बाद लीकेज ठीक कराने की बात कह रहा है।
पहाड़ी सामूहिक पेयजल योजना से गहरौली सहित अन्य गांवों को जलापूर्ति होती है। लेकिन गौरा से गहरौली गांव के बीच मेन पाइप लाइन में एक दर्जन से अधिक लीकेज के चलते हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। निचले हिस्सों में रहने वाले ग्रामीणों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।
गांव निवासी बाल गोपाल शुक्ला, वेद भास्कर द्विवेदी, डॉ. टीके बंगाली ने बताया कि उनके नलों में गंदा और मटमैला पानी आता है। जिसकी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन किसी ने अभी तक ध्यान नहीं दिया। इस मामले में योजना के अवर अभियंता विश्वलेद्र कुमार ने बताया कि ग्राम गौरा के पास सड़क के बीचों बीच जो लीकेज थे, वह तो ठीक करा दिए गए हैं। राजस्व वसूली के चलते कर्मचारी जल कर वसूली में लगे हुए हैं, बाकी लीकेज भी जल्द ठीक करा दिए जाएंगे।