फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

87 का डीजल 92 में ले रहा रोडवेज

Thu, 24 Feb 2022 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
civic
शहर रोडवेज डिपो में इंडियन ऑयल का डीजल पंप। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को तेल कंपनियों से करार में ईंधन की आपूर्ति दरें वर्तमान में खुदरा बाजार मूल्य (रिटेल प्राइस) दरों से काफी अधिक हैं। परिवहन निगम को चार रुपये प्रति लीटर ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। इसका संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से खुले बाजार से डीजल खरीद का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो में 63 बसें संचालित हैं। 18 बसें चुनाव ड्यूटी में हैं। तीन बांदा मरम्मत के लिए भेजी गई हैं। तीन बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। सड़कों पर 39 बसें दौड़ रही हैं। राठ डिपो में कुल 87 बसें हैं। इनमें मात्र 78 संचालित हैं। इन बसों में प्रतिदिन सात हजार लीटर डीजल की खपत हो रही है। इससे डिपो को 35 हजार का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है। वर्तमान में बाजार में डीजल 87 रुपये लीटर मिल रहा है। परिवहन निगम की बसों का इंडियन आयल से करार 92 रुपये प्रति लीटर है। इससे निगम को सीधे चार रुपये अधिक रेट पर ईंधन मिल रहा है। प्रबंध निदेशक आरपी सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि डिपो के निकट स्थापित डीजल पंप से अधिकतम छूट का लाभ लेते हुए ईंधन की व्यवस्था कराई जाए। इसका सत्यापन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, केंद्र प्रभारी व डिपो लेखाकार द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

परिचालकों की कमी से जूझ रहे निगम की समस्या को देखते सेवानिवृत्त परिचालकों को नियत मानदेय पर मुख्यालय स्तर पर गठित समिति की संस्तुति के बाद रखे जाने के आदेश परिवहन निगम से मिले हैं। उन्हीं सेवानिवृत्त परिचालकों की तैनाती की जाएगी जिनके सेवाकाल के अंतिम पांच वर्षों के दौरान कोई आरोप न हों। दस हजार मानदेय दिया जाएगा। माह में न्यूनतम पांच हजार किमी पूरा करना होगा। लगातार दो माह कार्य से अनुपस्थित होने पर सेवाएं समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed