{"_id":"5f19d0498ebc3e9f5f483cc6","slug":"civic-hamirpur-news-knp572872591","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व विभाग ने पाथामाई तालाब खुदाई पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व विभाग ने पाथामाई तालाब खुदाई पर लगाई रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। पुरातत्व विभाग के एमटीएस ने कस्बे के पाथामाई तालाब की खुदाई पर आपत्ति जताते हुए नगर पंचायत को बगैर अनुमति के कार्य कराने पर नोटिस जारी कराने की बात कही है। नगर पंचायत ऐतिहासिक पाथामाई तालाब के सुंदरीकरण के लिए खुदाई का कार्य करा रही है। यह तालाब एवं पाथामाई मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन है।
नगर पंचायत की ओर से तालाब की खुदाई कराने की जानकारी होने पर गुरुवार को पुरातत्व विभाग महोबा मंडल कार्यालय के एमटीएस अलखराम ने मौके पर आकर अवलोकन किया। उन्होंने बताया नगर पंचायत बगैर अनुमति के खुदाई का कार्य करा रही है। यह जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी है।
अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद नगर पंचायत को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उधर, नगर पंचायत के ईओ रवि कुमार यादव ने बताया पुरातत्व विभाग के आने की खबर उन्हें नहीं है। अगर कोई विभाग आपत्ति करेगा तो कार्य ठप करा दिया जाएगा। फिलहाल उन्हें किसी तरह की नोटिस नहीं मिली है।