फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

कहीं रिमझिम कहीं मूसलाधार बारिश, घरों में भरा पानी, सड़क और गलियां लबालब, बारिश के बाद तटबंध किनारे मौसम का आनंद लेते रहे लोग

Sun, 07 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic
सुमेरपुर कस्बे में झमाझम बारिश के बीच हाईवे से निकलता वाहन। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कई दिनों से तेज धूप और उमस झेल रहे लोगों को रविवार हुई बारिश ने राहत दी और मौसम खुशगवार हो गया। वहीं कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़क व गलियां उफना गई। सड़कों पर लोग छाता लगाकर निकले। घरों में पानी भरने से लोग परेशान भी हुए।
विज्ञापन

जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से तेज धूप निकलने से उमस से लोग बेहाल हुए। दोपहर बाद मौसम खुशगवार होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शहर में रिमझिम बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार रविवार दोपहर मौसम ने अचानक पलटी मारी और तेज हवाओं के साथ कस्बे में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

आधा घंटा तक तेज बारिश ने सब कुछ तरबतर कर दिया। वार्ड-16 में जल निकासी न होने से लोगों के घरों में पानी भर गया। गलियां जलमग्न हो गई। पेट्रोल पंप के सामने बस्ती में हालात कुछ ज्यादा खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के चंद्रप्रकाश प्रजापति ने बताया बारिश का पानी कई घरों में घुस गया है। उधर मौदहा, राठ, कुरारा, पौथिया, सरीला, गोहांड सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम में बदलाव से असमय हो रहे पशुओं के प्रसव
भरुआसुमेरपुर। जलवायु के परिवर्तन का असर मानव जीवन के साथ पशुओं पर भी पड़ा है। आए दिन मौसम में हो रहे बदलाव ने पशुओं के जनजीवन को प्रभावित किया है। इस वर्ष पशुओं का असमय प्रसव हो रहा है। इससे पशुपालक परेशान हैं। भैंस के प्रसव का समय दस माह एक सप्ताह होता है, लेकिन इस वर्ष यह प्रसव नौ माह पूर्ण होते ही हो रहे हैं।

जिसमें पशु बीमार भी हो रहे हैं। पशुपालक सुरेश यादव, संतराम श्रीवास, मुन्ना यादव, सुरेंद्र कुमार, विद्या सागर यादव ने बताया पशुओं में असमय प्रसव होने से बच्चे कमजोर हो रहे हैं। इसका असर दूध उत्पादन में भी पड़ रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज सचान भी इसके लिए मौसम में आए बदलाव को ही मुख्य कारण माना है। उन्होंने कहा इस वर्ष ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है, यह चिंताजनक है। संवाद

सुमेरपुर के वार्ड 16 में भरा बारिश पानी।

सुमेरपुर के वार्ड 16 में भरा बारिश पानी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed