फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

खनन बैरियर पर वसूली को लेकर मारपीट, एक पक्ष ने लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया

Sat, 21 Mar 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
civic
मुख्यालय के फायर स्टेशन में खड़ी दमकल की गाड़ियां - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। गर्मी दस्तक देने लगी है। कई स्थानों पर आग की घटनाएं भी हो चुकी हैं। मगर अग्निशमन विभाग में कर्मियों की भारी कमी है। बीते शुक्रवार सुबह करगांव में जनरल स्टोर व मकान में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद गृहस्वामी ने दमकल को आग बुझाने के लिए बुलाने के काफी प्रयास किए, लेकिन वह नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

आग से उसका सब कुछ नष्ट हो गया। मुख्यालय व राठ में विभाग के सिर्फ दो स्टेशन हैं। राठ कस्बे में भवन का निर्माण न होने के कारण दमकल गाड़ियां थाने में खड़ी की जा रही हैं। कर्मियों की भारी कमी है। एफएसओ के तीनों स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। दरोगा के चार पद में एक की तैनाती है। वहीं सरीला कस्बे में अग्निशमन केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन तो मिल गई है। अब शासन से बजट का इंतजार है।
विज्ञापन

समय से नहीं आती दमकल
बिवांर के करगांव निवासी श्यामबाबू ने कहा अग्निशमन विभाग को पूरी तरह सुविधाओं से लैस करने की जरूरत है। 20 मार्च को उसकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें उसका 32 हजार नगदी सहित लाखों का सामान नष्ट हो गया। कहा सूचना के बावजूद दमकल नहीं आ सकी। अगर समय से दमकल आ जाती तो नुकसान कम होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठ में जल्द बनेगा भवन
सीओ ने कहा कि राठ में जमीन मिल गई है। भवन निर्माण को बजट भी आ गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सरीला कस्बे में राजमाता शैफाली ने जमीन दान की है।
2019 में हुई थी 418 घटनाएं
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में आग की कुल 418 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। फिलहाल घटनाओं से 1,9569500 रुपये की क्षति हुई थी। जिसमें दो लोगों व 25 मवेशियों की मौत हुई थी।

पुलिस अधीक्षक की पहल पर सरीला में जमीन दान में मिली है। पावर स्टेशन के पास 2916 वर्ग मीटर पर जमीन विभाग के नाम आवंटित की है। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। कहा स्टेशन में एक छोटी गाड़ी व तीन लीडिंग फायरमैन व 15 अन्य फायरमैनों की तैनाती की जाएगी। -राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed