फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रही शिकायत

Mon, 14 Oct 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic
हमीरपुर। जनसुनवाई यानी आईजीआरएस पोर्टल का सर्वर मरम्मत के लिए तीन दिन को बंद किया गया था। मगर 13 दिन बाद भी पोर्टल सामान्य नहीं हो सका है। इसकी वजह से कोई आनलाइन शिकायत पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रही है। पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी फरियादी नहीं पता कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का जनसुनवाई पोर्टल आनलाइन मंच है। विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायत फरियादी यहां घर बैठे कर सकते हैं। निस्तारण आख्या या फिर फीडबैक भी घर बैठे अंकित करने की सुविधा यहां उपलब्ध है। पहली अक्तूबर को जनसुनवाई पोर्टल को सर्वर मरम्मत के लिए तीन दिन के लिए बंद किया गया था। तीन दिन बाद पोर्टल खुला लेकिन शिकायत दर्ज करने, पूर्व की दर्ज शिकायत की।
विज्ञापन

स्थिति जानने या फीडबैक देने के विकल्प पर काम शुरू नहीं हो सका। लोग एक दो दिन में सब सामान्य होने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन धीरे-धीरे 13 दिन बीत गए और जनसुनवाई पोर्टल सामान्य नहीं हो सका। इसकी वजह से फरियादी शिकायतें नहीं कर पा रहे हैं। पूर्व की शिकायतों के निस्तारण अपलोड नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पोर्टल पर शिकायत, निस्तारण आदि की शून्य स्थिति प्रदर्शित हो रही है। तहसील कार्यालयों व जिला मुख्यालय पर आई शिकायतों की पोर्टल पर आनलाइन फीडिंग ठप है। अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा सर्वर मरम्मत के चलते विलंब हुआ है। जल्द ही पोर्टल चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed