{"_id":"60ce2ab08ebc3ef97d6a9d3f","slug":"civic-hamirpur-news-jaam-hamirpur-news-knp6352117107","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर 17 घंटे लगा 17 किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर 17 घंटे लगा 17 किमी लंबा जाम
विज्ञापन
यमुना पुल में जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। टूलेन हाईवे पर लगने वाला जाम अब आम होता जा रहा है। शुक्रवार शाम जाम से जैसे-तैसे राहत मिली। उसके दो घंटे बाद फिर जाम लग गया। जिससे हाईवे पर लगा जाम शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद खुल सका। जाम में एंबुलेंस, बरातों के वाहन व अन्य सवारी वाहन फंसे रहे। जाम लगने का कारण बेतवा नदी के पुल पर ओवरलोड ट्रक के खराब होना है।
कानपुर-सागर हाईवे पर टूलेन मार्ग पर मौजूदा में अत्यधिक वाहनों की आवाजाही है। यमुना बेतवा के संकरे पुल पर अब आए दिन जाम लगता है। शुक्रवार दोपहर करीब चार घंटे जाम लगा था। पुलिस व यातायात कर्मियों ने शाम को हाईवे पर यातायात सामान्य कराया था मगर शाम सात बजे एक ओवरलोड ट्रक बेतवा पुल के बीचों बीच खराब हो गया। जिससे वाहनों के निकलने में दिक्कत होने लगी।
इस खराब ट्रक को समय रहते हाईवे से नहीं हटाया गया। जिससे जाम सुमेरपुर कस्बा तक पहुंच गया। रात भर पुलिस व यातायात कर्मी डटे रहे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे यातायात सामान्य हो सका। जाम के चलते रोडवेज की बसें स्टैंड नहीं आ सकी। जिससे यात्री परेशान रहे।

जाम के बीच बेतवा पुल से पैदल निकलते यात्री।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन