{"_id":"6121332c8ebc3e79f250ed37","slug":"civic-hamirpur-lockdoun-hamirpur-news-knp6473153159","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म, व्यापारी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन खत्म, व्यापारी खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से शनिवार व रविवार का साप्ताहिक लॉक डाउन हुआ था। जिसमें व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने के निर्देश रहे। इस दो दिन के साप्ताहिक लॉक डाउन से व्यापारी वर्ग हताश था।
वहीं नौकरी पेशा लोगों को रोजमर्रा के सामान की खरीदारी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कर्मचारी व अधिकारी रविवार को खरीदारी करते हैं। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के बाद सरकार ने पहले शनिवार और फिर रविवार का लॉक डाउन हटा लिया है। सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए व्यापारी वर्ग ने खुशी जताई है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा, रविवार को ही बाजार में सर्वाधिक बिक्री होती है। लॉक डाउन से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा था। कोरोना से राहत के बाद सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी व प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा, नौकरी पेशा वर्ग के लिए रविवार की छुट्टी में खरीदारी का दिन होता है। लॉक डाउन रहने पर इस वर्ग सहित व्यापारियों को समस्या थी।
जिला युवा व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष व ट्रांसपोर्टर अमरजीत सिंह अरोरा ने कहा, कस्बे में बुधवार बाजार बंदी रहती है। व्यापारी बाहर से माल की खरीदारी कर लेते थे। साप्ताहिक बंदी खत्म होने से माल की आवाक कम थी।
नगर युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा, वर्षों से रविवार को नगर का बाजार लगता है। जिसमें नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से भारी तादात में लोग आते हैं। लॉक डाउन समाप्त होने से बाजार फिर लगेगी।