फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,jalbharao

प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल

Thu, 12 Aug 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,jalbharao
शहर के मेरापुर मोहल्ले में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करते लेखपाल राजकिशोर। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। यमुना व बेतवा नदी की बाढ़ से शहर के कई मोहल्ले प्रभावित हैं। वहीं लोगों के घरों में पानी घुसने पर बिजली गुल थी। गुरुवार को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। चंबल व माताटीला बांध से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मुख्यालय समेत आसपास के गांव जलमग्न हो गए थे। लेकिन बीते मंगलवार की शाम से दोनों नदियों का जलस्तर घटने लगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचने पर प्रशासन व बाढ़ पीड़ितों ने राहत की सांस ली है। नगर के मेरापुर, डिग्गी, केसरिया डेेरा, जरैली मैड़यन, चूड़ामन का डेरा आदि मोहल्लों में यमुना व बेतवा नदी का पानी भर गया था। जिस पर बीते रविवार को इन मोहल्लों की बिजली काट दी गई थी। गुरुवार को इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

प्रभावित इलाकों की क्षति आंकलन शुरू
हमीरपुर। यमुना व बेतवा नदी में आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं सैकड़ों कच्चे मकान जमींदोज हो गए। ऐसे लोगों के पास अब सिर छिपाने की जगह नहीं है। बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत सामग्री दिए जाने के साथ बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए राजस्व टीमें जुट गई हैं। गुरुवार को सदर लेखपाल राजकिशोर ने मेरापुर पहुंचकर घर घर जाकर बाढ़ पीड़ितों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वीडियोग्राफी कराकर क्षति का आंकलन किया। वहीं प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने में लगे रहे। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में नगर पालिका के कर्मी दवा छिड़काव में लगे है। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की टीमें गठित कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा छिड़काव व सफाई के लिए तैनात किया है। इलाकों में लगातार दवा का छिड़काव व सफाई का कार्य जारी है। स्वास्थ्य विभाग की 71 टीमें लगाई गई हैं। सीएमओ डा. अशोक कुमार रावत ने बताया आठ गांवों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हो चुका है।

सुमेरपुर क्षेत्र के कुंडौरा गांव में दवा का छिड़काव करते कर्मी।

सुमेरपुर क्षेत्र के कुंडौरा गांव में दवा का छिड़काव करते कर्मी।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed