फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,hamirpur,jalbharao

यमुना व बेतवा का घटने लगा जलस्तर

Tue, 10 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic,hamirpur,jalbharao
हमीरपुर। यमुना और बेतवा नदियां अभी भी उफान पर हैं। वहीं हजारों बाढ़ पीड़ित खुले आसमान के नीचे डेरा डाले हैं। मगर इस बीच राहत की खबर यह है कि सोमवार से दोनों नदियों का जलस्तर घटने लगा है। जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ने राहत दिख रही है। वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन व समाजसेवी बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री व भोजन उपलब्ध कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

चंबल व माताटीला बांध से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मुख्यालय समेत आसपास के गांव जलमग्न हैं। मेरापुर, भिलांवा, डिग्गी रमेड़ी, केसरिया डेरा, भोला डेरा, चंदुलीतीर, कलौलीतीर, अमिरता, पारा ओझी, ब्रह्मा डेरा समेत तमाम गांवों से लोग पलायन कर गए हैं। रानी लक्ष्मीबाई तिराहे से लेकर बेतवा पुल के पार कुछेछा, राठ तिराहे तक हाईवे किनारे बाढ़ पीड़ितों डेरा है। समाजसेवियों ने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट बांटे। वहीं सोमवार से दोनों नदियों का जलस्तर घटने लगा है। इस समय यमुना नदी का जलस्तर 106.020 व बेतवा नदी का जलस्तर 105.400 मीटर है।
विज्ञापन

जबकि इससे पूर्व यमुना नदी 107.170 व बेतवा 106.650 मीटर पहुंच चुकी थी। दोनों नदियों का जलस्तर घटने से बाढ़ पीड़ितों ने राहत मिली है। क्षेत्र के चंदुलीतीर व डिग्गी में रोड किनारे भाजपा नेता राजीव शुक्ल, चंदन शुक्ला, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, विवेक गुप्ता, सभासद महेंद्र सिंह गौतम, पूर्व प्रधान कमलेश निषाद व अन्य ने पीड़ितों को लंच पैकेट बांटे। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार बीडीओ दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व में सचिवों ने बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट, बिस्कुट व बारिश से बचाव के लिए तिरपाल वितरित किए। वह चंदुलीतीर, सहुरापुर व सुरौली बुजुर्ग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता, सचिव बृजेश शुक्ला, सोनाली सचान, नितेश सिह चंदेल, स्वाति शर्मा, मनोज गुप्ता, प्रधान अरविंद प्रताप सिंह यादव, बिरखेरा प्रधान अशोक यादव, अमिरता प्रधान सुनील सचान, हेलापुर प्रधान नाथूराम, चंदौखी प्रधान बीरु श्रीवास्तव समेत अनेक लोग मौजूद रहे। जिला पंचायत सदस्य हरिओम सिंह सेंगर ने सहुरापुर, चंदौलीतीर, राठ मार्ग, कुछेछा आदि बाढ़ पीड़ित परिवारों को लंच पैकेट बांटे।

कुरारा संवाद के अनुसार ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल ने मंगलवार को हरौलीपुर, मनकी, पटिया, कोतुपुर, सिकरोढ़ी गांवों में लोगों को राशन किट वितरित किए। राशन किट वितरण में धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण निषाद, बालेंद्र श्रीवास मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed