{"_id":"576acc714f1c1b9172b48a1c","slug":"chitrakoot-express-stood-for-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक खड़ी रही चित्रकूट एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे तक खड़ी रही चित्रकूट एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक में फंसे ट्रक को निकालती क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बांदा मार्ग पर बने रेलवे क्रासिंग फाटक पर ओवरलोड ट्रक के फंसने से कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इससे बांदा रोड पर दोनों ओर ट्रकाें की लंबी लाइन लग गई। बरौनी से जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक यमुना साउथ बैंक पर खड़ी रही जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे भुलसी खदान से बालू लादकर कानपुर जा रहा ओवरलोड ट्रक का गुल्ला रेलवे गेट नंबर 31 पर टूट गया जिससे ट्रक पटरियों के बीच फंस गया। ट्रक के खराब होने से बांदा सड़क मार्ग व कानपुर रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इससे बरौनी से जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक यमुना साउथ बैंक पर खड़ी रही। पीडब्लूआई के कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से ट्रक की मौरंग खाली करवाई और उसके बाद क्रेन मशीन से सवा दस बजे ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटाया गया। तब कहीं जाकर चित्रकूट एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। आरपीएफ घाटमपुर के चौकी इंचार्ज शिवराज सिंह ने बताया कि ट्रक चालक व मालिक रमेशचंद्र भुर्जी निवासी नौबस्ता कानपुर के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत ट्रैक बाधित करने का मामला दर्जकर चालक को हिरासत में ले लिया है। ओवरलोड ट्रक निकलने से इस रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। अगर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आगे भी रेलवे ट्रैक बाधित होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन