{"_id":"63e9313b9b523e5d5603be50","slug":"children-were-enthralled-by-song-dance-and-drama-in-the-annual-festival-hamirpur-news-c-12-1-77619-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: वार्षिकोत्सव में गीत, नृत्य व नाटक से बच्चों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: वार्षिकोत्सव में गीत, नृत्य व नाटक से बच्चों ने मोहा मन
Mon, 13 Feb 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कबरई (महोबा)। विकासखंड कबरई के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिचौरा के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। गीत, नृत्य व नाटक की प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्रा अंशू, काजल, कुमकुम व प्रतीक्षा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। छात्रा रिंकी ने टीम के साथ सड़क सुरक्षा पर नाटक का मंचन किया।इस मौके पर एबीएसए व विद्यालय परिवार की ओर से एमएलसी को स्मृति चिन्ह और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगभान सिंह द्वारा रचित काव्य भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जीतेंद्र दीक्षित, सुशील त्रिपाठी, अमित पटैरिया, जयकरन कुशवाहा, विजयपाल, शिवपाल, राधे, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।