फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chhatarpur won by eight wickets in the semi-final

दूसरे सेमीफाइनल में छतरपुर आठ विकेट से जीती

Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chhatarpur won by eight wickets in the semi-final
सरीला। कस्बे में स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा अंतर्राज्यीय किक्रेट चैलेंज कप में ग्वालियर व छतरपुर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। छतरपुर ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के स्व.महिपाल सिंह क्रीड़ा स्थल में चल रहे स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित 32 वां अंतर्राज्यीय किक्रेट चैलेंज कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ग्वालियर और छतरपुर के बीच मैच खेला गया। ग्वालियर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाज करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर 3 गेंदों में 10 विकेट खोकर 114 रन बनाए। जबाब में उतरी छतरपुर की टीम ने 16 ओवर में 116 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। छतरपुर टीम के रमन ने 51 गेंदों में 8 चौका, 3 छक्का जड़कर 71 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच अपने नाम कर लिया। अंपायर की भूमिका शाहिद खान व इमरान ने निभाई। कमेंट्री कुलदीप व राजेंद्र खरे ने की, जबकि स्कोरर में केवल यादव रहे। इस मौके पर दर्शकों की खासी भीड़ रही। गुरुवार को झांसी और छतरपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed