फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Charak Van will be developed over five hectares.

Hamirpur News: पांच हेक्टेयर में विकसित होगा चरक वन

Sun, 05 Jul 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Charak Van will be developed over five hectares.
फोटो 05 एचएएमपी- 22जलालपुर गांव स्थिति वन क्षेत्र की भूमि पर पौधारोपण करती क्षेत्रीय विधायक। सं - फोटो : ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी का स्वागत करतीं महापौर व अन्य। स्रोतः भाजपा
सरीला। वन महोत्सव सप्ताह के तहत रविवार को जलालपुर गांव के पास वन विभाग ने पौधारोपण अभियान चलाया। यहां पांच हेक्टेयर भूमि पर चरक वन के रूप में एक वन क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने पीपल, बरगद और पाकड़ की हरिशंकरी लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी एचवी गिरीश ने बेलपत्र का पौधा रोपित किया। भेड़ी और जलालपुर के बीच कुल 260 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों को 500 फलदार पौधे भी वितरित किए गए। विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि केवल पौधरोपण ही नहीं, बल्कि पौधों को सुरक्षित रखकर वृक्ष बनाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रदेश में छूट प्रजाति के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का मुद्दा विधानसभा में उठाया। सरकार से इस पर प्रभावी रोक लगाने का आग्रह किया गया है। मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश ने बताया कि चरक वन में पौधों की सुरक्षा और सिंचाई की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार ने वर्षाकाल को पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को रुद्राक्ष, चंदन, सिंदूर, शमी और पारस पीपल के पौधे भेंट किए गए। इस दौरान 500 आम के पौधों का वितरण किया गया। यहां पर उप प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार सिंह उपस्थित थे। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, सुरजीत सिंह, बबलू कुमार, लाखन सिंह और रश्मि राजपूत भी मौजूद रहे। इनके साथ ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed