फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CCTV and surveillance systems at mineral checkpoints, yet overloaded vehicles continue to pass through.

Hamirpur News: खनिज चौकियों पर सीसीटीवी, निगरानी तंत्र, फिर भी निकल रहे ओवरलोड वाहन

Thu, 19 Mar 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
CCTV and surveillance systems at mineral checkpoints, yet overloaded vehicles continue to pass through.
कबरई (महोबा)। गिट्टी कारोबार से मिलने वाले राजस्व में किसी तरह की सेंध न लगे, इसके लिए सरकार ने हाईवे पर खनिज चौकियां, सीसीटीवी कैमरे और निगरानी के लिए कर्मचारियों की फौज लगा रखी है लेकिन लोकेशन गैंग के आगे यह सारा सिस्टम फेल नजर आ रहा है। खुलेआम हाईवे पर बनी खनिज चौकियों से ओवरलोड वाहनों को पास कराया जा रहा है। इससे सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा है जबकि अधिकारी सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बता रहे हैं।
विज्ञापन




पत्थरमंडी कबरई में अवैध खनिज परिवहन व ओवरलोडिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ओवरलोड वाहनों के चालक न तो रॉयल्टी लेते हैं और न ही उनकी गाड़ियों में नंबर प्लेट रहती है। बावजूद इसके ऐसे वाहन हाईवे पर बनी खनिज चौकियों से कैसे निकल जाते हैं, यह सवाल सबसे बड़ा है। गौरतलब है कि तीन साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने खनिज चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़कर रियल टाइम निगरानी की व्यवस्था लागू की थी, ताकि अवैध परिवहन पर रोक लग सके और खनिज चौकियों में तैनात कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो सके लेकिन अब यह निगरानी तंत्र फेल नजर आ रहा है। कबरई में करीब 200 से अधिक क्रशर प्लांटों से करीब 3,500 से अधिक भारी वाहन गिट्टी लादकर, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर जाते हैं। जिनमें खुलेआम ओवरलोडिंग की जा रही है। जिस पर कोई रोक-टोक न होने से खनिज चेक पोस्टों की सत्यनिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन







वाहन में कितना लोड हो सकती है गिट्टी



कबरई। नियमानुसार 12 टायर डंपर में 30-35 टन व 14 टायर डंपर में 35-40 टन तक खनिज परिवहन की अनुमति है लेकिन हकीकत यह है कि 12 टायर वाहनों में 45-50 टन और 14 टायर वाहनों में 50-60 टन तक खनिज लोड हो रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ओवरलोड वाहन बिना रॉयल्टी व बिना नंबर प्लेट के चेक पोस्ट से गुजरते हैं और यहां होने वाली जांच केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







लोकेशन गैंग ने कर रखा है प्रभावी



कबरई। बताया जा रहा है कि वाहनों को सुरक्षित जनपद की सीमा से बाहर ले जाने के लिए लोकेशन गैंग ने हाईवे पर कमान संभाल रखी है और इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। लोकेशन गैंग के सदस्यों की ओर से चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों के साथ मिलीभगत के चलते यह काम धड़ल्ले से किया जा रहा है।








वर्तमान में व्यवस्था सौ फीसदी सही चल रही है। ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। लगातार चेकिंग की जा रही है। जिससे व्यवस्था सही चलती रहे। -आरबी सिंह, खनिज अधिकारी, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed