फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CBI will ask, after postponement Why is the use of Maarang too

पूछेगी सीबीआई, रोक के बाद भी क्यों हुआ मौरंग का उपयोग

Mon, 01 May 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Mon, 01 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
CBI will ask, after postponement Why is the use of Maarang too
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

अवैध मौरंग खनन मामले में सीबीआई का शिकंजा अब सरकारी विभागों और उनके शीर्ष अधिकारियों पर भी कसने जा रहा है। जांच एजेंसी अब पूछेगी की विकास कार्यों में अवैध खनन कर लाई गई मौरंग का उपयोग क्यों और कैसे हुआ। इस सिलसिले में वो कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण में लगने वाली मौरंग की रॉयल्टी पर्ची भी मांगेगी। इससे विभागों के शीर्ष अधिकारियों-ठेकेदारों के गठजोड़ की पोल भी खुलेगी।

विज्ञापन


6 अक्तूबर 2015 को हाईकोर्ट ने अवैध मौरंग खनन पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद  नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत से हुए विकास कार्यों में अवैध मौरंग का जमकर इस्तेमाल हुआ। लोहिया गांवों, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना में चयनित गांवों में भी काम हुए। आसरा योजना के तहत अकेले चार कस्बों में 1445 आवास बनाने का काम शुरू हुआ। लोक निर्माण विभाग ने मुख्यालय में 15 सीसी सड़कों में कुछ को छोड़ अन्य का निर्माण करा लिया है। ग्राम पंचायतों ने पांच हजार से अधिक शौचालय बनाए हैं।
विज्ञापन


मॉडल स्कूल, पॉलिटेक्नीक, अधिकारियों के आवास, नवोदय विद्यालय भवन, कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल, पावर स्टेशनों, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, आईटीआई, इंटर कॉलेज, सीएचसी गोहांड, अग्निशमन केंद्र का निर्माण हुआ। इधर, पिछले माह सीबीआई जांच के  आदेश के बाद खनिज विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यदायी संस्थानों द्वारा उपयोग की जाने वाली मौरंग पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की। इसी तरह के एक मामले में सुमेरपुर कस्बे में रेलवे विभाग के ठेकेदार के तीन मौरंग लदे ट्रक अधिकारी पकड़ चुके हैं। जिसमें ट्रक चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अब सीबीआई इन कार्यदायी संस्थाओं के प्रमुखों को तलब करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम से की पूछताछ, दस्तावेज भी मांगे
अवैध खनन को लेकर सीबीआई की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। टीम ने सोमवार को जिलाधिकारी से भी 15 मिनट तक पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान जांच एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज भी डीएम से मांगे हैं। उधर, नवागत डीएम डॉ.मन्नान अख्तर का कहना कि सीबीआई टीम शिष्टाचार भेंट के लिए आई थी।

सीबीआई टीम ने खनन करने वाले पट्टाधारकों के मुनीमों को तलब कर उनसे जानकारी ली। वहीं एआरटीओ विभाग के पीटीओ भी कैंप कार्यालय पहुंचे। साथ ही सीबीआई टीम के दो अधिकारी दोपहर में जिलाधिकारी आवास गए। वहां 15 मिनट डीएम से अकेले में बातचीत की। सूत्रों के अनुसार उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं।


सीबीआई ने एमएलसी रमेश मिश्रा के मुनीम बाबू नारायन कुशवाहा व सत्यदेव दीक्षित के मुनीम सरमन सैनी के साथ महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव के मुनीम महेंद्र पाल से पूछताछ की। वहीं, बच्चू महाराज व रमाकांत भी कैंप कार्यालय पहुंचे। सीबीआई से मिलकर वापस लौटे पीटीओ अमित वर्मा ने बताया कि सीबीआई ने उनसे जिले में रजिस्टर्ड पोकलैंड व जेसीबी मशीनों के बारे में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed